इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन आठ मुकाबले खेले गए। तीसरे दिन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने सहारनपुर मंडल को 7-0 से हराया। झांसी छात्रावास ने गोरखपुर मंडल को 7-1 से, वाराणसी छात्रावास ने आजमगढ़ मंडल को 4-0 से और रामपुर छात्रावास ने लखनऊ मंडल को 5-0 से हराया। पांचवें मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने अयोध्या मंडल को 6-0 से पराजित किया। बरेली और मिर्जापुर मंडल के बीच मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। सातवें में कानपुर और बस्ती मंडल आमने-सामने रहीं। दूसरे मुकाबले में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी डोगरा शक्ति और चौथे मुकाबले में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी जमीरउद्दीन मौजूद रहे। दिन के अंतिम लीग मुकाबले में जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने खिलाड़िय...