Etawah Auraiya News: पौधे लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इटावा औरैया, अगस्त 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वन विभाग के सहयोग से संस्था स्वदेश ने ग्राम चितभवन में पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। स्वदेश के प्रमुख अभय सिंह ने कहा कि हमें पौधे लगाकर उनकी तब तक देखरेख करनी है जब तक वह बड़े होकर पेड़ नहीं बन जाते हैं।इसमें लापरवाही ना करें। चाहे कम पौधे लगाए लेकिन उनकी पूरी हिफाजत करें। भूमिजा फाउंडेशन के रविंद्र चौहान ने कहा कि पौधे लगाने और पौधों की हिफाजत करने से ही पर्यावरण संरक्षण होगा और हम जलवायु परिवर्तन जैसे खतरों से बच सकेंगे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: आवास विकास और बदनपुर में रोपे पौधे, पड़ोसियों को सौंपी देखभाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.