इटावा औरैया, जुलाई 14 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। भरथना रोड स्थित गांधी नगर में रिश्तेदारी में आई महिला छत पर लगे मनी प्लांट का पौधा तोड़ते समय छत से गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पचास शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार, औरैया के एवरा कटरा के गांव शेखुपुर निवासी किरण देवी पत्नी कमलेश 45 बर्ष अपने रिश्तेदार के यहां आई थीं। बताया गया कि वह घर की छत पर लगे मनी प्लांट का पौधा तोड़ने गई थीं। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...