Etawah Auraiya News: पोरवाल समाज के मेधावी व वरिष्ठजनों को मिला सम्मान
इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्री पोरवाल समाज इटावा की कार्यकारिणी की ओर से मेधावी छात्र और वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह हुआ। इसमें सम्मान पाने वाले गदगद दिखाई दिए। कार्यकम के मुख्य अतिथि डा. अनिल कुमार गुप्ता निदेशक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय झांसी ने समाज के लोगों को शिक्षित करने में सहयोग की अपील की। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार पोरवाल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज के लोग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद मेधावियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसका जीवंत उदाहरण ये बच्चे हैं, यही समाज व देश का भविष्य हैं। कार्यक्रम के दौरान भगवान शंकर-पार्वती की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी. एवं फूलों की होली के साथ-साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्टेज पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गायन, भाषण इत्यादि कार्यकमों ने दर्शकों का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.