इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता । नवरात्र व त्योहारों को देखते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार की रातको पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।गश्त के दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दृष्टिगत सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने तथा बाजारों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की गई । सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानका...