Etawah Auraiya News: पेड़ से टकराकर पिकअप के उड़े परखच्चे, चालक की मौके पर मौत
इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। ददोरा-बिरहीपुर मार्ग पर शनिवार सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब गांव के बाहर एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और उसके केबिन में फंसे 55 वर्षीय चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव विरहीपुर निवासी राना प्रताप शनिवार सुबह अपनी पिकअप में खर-दलिया की दो-चार बोरियां लादकर ईश्वरीपुरा चौराहे पर स्थित अपनी परचून की दुकान पर पहुंचाने जा रहे थे। वह गांव से बाहर निकले ही थे कि चौराहे से पहले अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ में सीधे जा घुसी। यह भी पढ़ें- राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसे में मवाना और शाहजहांपुर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.