इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: इटावा। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में संयुक्त पेंशनर्स समिति की आवश्यक बैठक इंजीनियर शिवराज सिंह यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कई विभागों के पेंशनरों ने प्रतिभाग किया। बैठक को संबोधित करते हुए इंजी. शिवराज सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए वैलिडेशन एक्ट के विरोध के लिए हम सबको एक साथ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। सभी हमारे भाई पेंशनर्स हैं, कोई छोटा-बड़ा नहीं है, सेवानिवृत्ति के बाद सभी पेंशनर्स हैं। इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा आंदोलन करना पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे।

संघर्ष के लिए प्रेरणा उन्होंने आठवें वेतन आयोग, सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था, विकृत पेंशन के कोर्ट में चल रहे मामलों और पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला और आने वाले समय में ...