Etawah Auraiya News: पूर्व समाचार पत्र वितरक की गिरने से मौत
इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लखना दवा लेने गए पूर्व समाचार पत्र वितरक की सोमवार दोपहर गिरने से मौत हो गई। मातन मुहाल में मेडिकल स्टोर के बाहर बेसुध पड़े प्रमोद सविता के मुंह से खून निकलता देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांधीनगर निवासी प्रमोद सविता दोपहर दवा लेने के बाद वह दुकान के बाहर जमीन पर गिर पड़े।मृतक के बेटे हिमांशु ने बताया कि पिता टीबी और मधुमेह से पीड़ित थे। वह बिना बताए दवा लेने लखना चले गए थे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: डेयरी, टाइनी शाखा संचालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.