Etawah Auraiya News: पूर्व प्रधान के निधन पर शिवपाल सिंह परिजनों को बंधाया ढांढस
इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। सपा नेता पूर्व प्रधान राम अवतार यादव का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय राम अवतार यादव के निधन पर बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया। निधन की सूचना मिलते ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव उनके आवास पहुंचे। दिवंगत के बेटे और अन्य परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। शिवपाल सिंह ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ हैं। उनके निधन पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसान यूनियन से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। कामना की। इस दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.