Etawah Auraiya News: पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम सिंह यादव को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
इटावा औरैया, जुलाई 4 -- Etawah Auraiya News: ऊसराहार। पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम सिंह यादव की पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया में श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों तथा उनके समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ताखा पियूषा यादव ने कहा कि बलराम सिंह यादव का राजनीतिक जीवन जनसेवा सादगी और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने अपने मंत्री पद के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कार्यों को गति दी तथा समाज के हर वर्ग विशेषकर किसानों मजदूरों और युवाओं के हितों के लिए निरंतर कार्य किया। कार्यक्रम का समापन दो मिनट का मौन रखकर तथा उनके प्रति श्रद्धासुमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.