इटावा औरैया, अगस्त 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहरी क्षेत्र में रविवार की सुबह से लेकर दोपहर बाद तक रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। जिसके चलते सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मैनपुरी फाटक पर बने अंडर ब्रिज में पानी भर गया । लाइन पार क्षेत्र की स्थिति ज्यादा खराब रही। यहां कई मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया और मुख्य सड़क पर भी जल भराव हो गया इसके कारण आना जाना भी मुश्किल हो गया। हालांकि इस बारिश से उमस से राहत दिलाई है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे और करीब 9 बजे बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: शहर बना टापू, सड़कें गलियां हो गईं जलमग्न पहले तेज बारिश हुई और फिर हल्की बारिश होती रही। सुबह यह लग रहा था कि थोड़ी देर बाद बारिश रुक जाएगी लेकिन बारिश अनवरत रूप से चलती रही। दोपहर ब...