Etawah Auraiya News: पूरी रात गुल रही भरथना की बिजली उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे लोग
इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। गुरुवार की रात नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। पूरी रात बिजली की आंख मिचौली और उमस भरी गर्मी में लोग जागकर बिताने को मजबूर रहे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली की आवाजाही के कारण इन दिनों ना तो लोगों की रात की नींद पूरी हो रही है और ना दोपहर को सुकून मिल रहा है। बिजली इतने समय गुल रहते हैं कि इनवर्टर भी जबाव दे जाते हैं। मोतीगंज, राजागंज, स्टेशन रोड, कल्याण नगर, आदर्श नगर, यादव नगर, जवाहर रोड, ब्रजराज नगर समेत कई मोहल्लों में गुरुवार देर शाम से ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बीच-बीच में कुछ देर के लिए बिजली आई, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद फिर गुल हो गई। पूरी रात यही सिलसिला चलता रहा, जिससे घरों में लगे पंखे और कूलर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.