Etawah Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में लूट का आरोपी गिरफ्तार गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: भरथना। भरथना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र के रम्पुरा निवासी अनुज शाक्य के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने मुठभेड़ की जानकारी दी। बताया कि 16 अक्टूबर की रात को भरथना पुलिस गंगौरा की ओर जाने वाले रास्ते के आगे भरथना रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इटावा की ओर से बाइक पर आ रहे एक युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन रुकने के बजाय बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.