इटावा औरैया, अक्टूबर 10 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उसके दो साथी झाड़ियों में छिपते हुए भाग निकले। बकेवर पुलिस थानाध्यक्ष विपिन मलिक की अगुवाई में गौतमपुरा नहर पुल पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान नगला शुक्ल की ओर से एक इलेक्ट्रिक ऑटो आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और महासिंहपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए दूसरी मोबाइल टीम को सूचना दी। ग्राम फतेहपुरा के पास दोनों ओर से पुलिस टीमों से घिरता देख ऑटो सवार बदमाशों ने दोबारा ...