Etawah Auraiya News: पुलिस ने महिलाओं को अपराधों से बचने को किया जागरूक
इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं को अपराधों से बचने के लिए जागरूक किया और उन्हें हेल्पलाइन नंबर भी दिए। जरूरत पड़ने पर इन नंबरों का प्रयोग किया जा सकता है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना भरेह की पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को बताया कि वह किस तरह अपराधों से बच सकती हैं । साइबर क्राइम से बचने के तरीके भी बताए। यह भी बताया कि अपना ओटीपी किसी को भी ना बताएं। पुलिस में हेल्पलाइन नंबर भी दिए और बताया कि किस स्थिति में किस नंबर पर फोन करना है इससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर उनकी मदद करेगी। बालिकाओं को जागरूक करके उनसे कहा यह अपने आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.