Etawah Auraiya News: पुलिस ने चौपाल लगाकर किया जागरूक
इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। गांवों में महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को बताया जा सकता है कि भी अपराधों से किस तरह बच सकती हैं ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में ऊसराहार थाना की पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को अपराधों से बचने के तरीके बताए। उन्हें यह भी बताया कि यदि किसी तरह अपराध का शिकार हो जाए तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें और पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंचेगी। पुलिस ने बताया कि इन दिनों साइबर क्राइम हो रहा है इससे बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। मुख्य बात यह है कि अपना ओटीपी किसी को ना बताए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.