Etawah Auraiya News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11 वाहनों का किया ई-चालान
इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। यातायात के नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 11 वाहनों का ई-चालान किया गया और इन पर 43000 का जुर्माना भी लगाया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर अलग-अलग थानों की पुलिस ने यह अभियान चलाया और 11 ई चालान किया। इनमें से एक वाहन चालक तो शराब पीकर गाड़ी चला रहा था जबकि 7 वाहन चालक बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चला रहे थे। प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर भी तीन वाहन चालकों का चालान किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें और नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। अनियमितता मिलने पर चालान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.