Etawah Auraiya News: पुलिस ने गश्त करके की संदिग्ध वाहनों की चेकिंग
इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। अलग-अलग थानों की पुलिस ने गश्त किया और वाहनों की चेकिंग भी की । इस दौरान जो भी वाहन संदिग्ध लगा उसको रोक कर तलाशी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर उतरकर पैदल गश्त किया और वाहनों की चेकिंग की। कुछ चार पहिया वाहन संदिग्ध स्थिति में नजर आए तो उनको रोककर उनकी पूरी तलाशी ली और पुलिस ने संतुष्ट होने के बाद ही उनको जाने दिया। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों को भी पुलिस ने चेतावनी दी और उनसे कहा कि वह बिना हेलमेट के बाइक ना चलाएं। इसी तरह कार चलाने वालों को भी सीट बेल्ट बांधकर कार चलाने की हिदायत दी गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का आहसास भी कराया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.