इटावा औरैया, अगस्त 29 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण में महिलाओं को जागरूक किया। महिला थाना पुलिस ने शहर में तिकोनिया, नुमाइश चौराहा, लुहन्ना चौराहा, बस स्टैंड स्टेशन मॉल व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों श साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में महिला थाना पुलिस ने महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।‌ जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। साइबर अपराधों से बचाव ...