Etawah Auraiya News: पुलिस चौकी और यार्ड बनाने को देखी गई जमीन
इटावा औरैया, अगस्त 2 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनवारा में बनने वाली प्रस्तावित पुलिस चौकी के लिए भूमि का पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने शनिवार शाम 7 बजे निरीक्षण किया। बढ़पुरा थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि इसी मौके पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस यार्ड के लिए बढ़पुरा थाने के लिए आवंटित 24 बीघे जमीन का भी निरीक्षण किया। यह जमीन कामेत के निकट कूड़ा घर के सामने प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई है। इस यार्ड की जमीन में पुलिस द्वारा पकड़े गए अथवा मुकदमे संबंधी वाहन खड़े कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.