Etawah Auraiya News: पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही को जमकर पीटा, भर्ती
इटावा औरैया, नवम्बर 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। पुलिस कार्यालय में कार्यरत पुलिस कर्मी के ऊपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया गया। हमले में घायल पुलिस कर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।शहर के चौगुर्जी में किराए पर रह सिपाही सुनील कुमार पुलिस कार्यालय में तैनात हैं। गुरुवार रात 9 बजे अपनी बाइक से घरेलू सामान लेकर बाइस ख्वाजा रोड से नुमाइश चौराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह रामकृष्ण होटल के सामने पहुंचे, तभी आगे चल रहे एक ई-रिक्शा चालक ने अचानक ई रिक्शा मोड़ दिया। इससे वह टकराने से बाल बाल बचे। उन्होंने उसको ठीक से चलाने की हिदायत दी। लेकिन उसने गालीगलौज शुरू कर दी और रामकृष्ण होटल के संचालक विकास कुमार को आवाज देकर बुला लिया। इसके बाद विकास कुमार अपने 4-5 अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.