इटावा औरैया, जुलाई 27 -- Etawah Auraiya News: भरथना। भरथना-बकेवर रोड पर पाली बंबा चौराहे के पास देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी सिपाही की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बोर्ड और नल को भी टक्कर मारते हुए मौके से भाग गई। हादसे में बाइक सवार पुलिस के दोनों जवान बाल बाल बच गये। पाली बंबा चौराहे पर रात के समय पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, जबकि उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने पहले खड़ी बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद ड्राइवर ने कार को रोकने के बजाय तेज गति से भगाते हुए सड़क किनारे लगे बोर्ड और नल में भी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई तेज टक्कर की आवाज से मौके पर मौ...