इटावा औरैया, जुलाई 9 -- Etawah Auraiya News: महेवा। ग्राम पंचायत पुरावली व ग्राम ढकाताल को जोड़ने वाली सड़क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि हर दिन लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना मजबूरी बन गया है। बरसात में दोपहिया वाहन चालक लगातार फिसलकर गिर रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं, जबकि स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हर दिन जान हथेली पर रखकर रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की बदहाली की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: दलदल बनी सड़क पर ग्रामीणों ने रोपी धान की फसल लोगों का आरोप है कि प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहा है। पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र यादव, क्षे...