Etawah Auraiya News: पुरावली में कच्चा मकान गिरा, बेटी की शादी का सामान मलबे में दबा
इटावा औरैया, अक्टूबर 15 -- Etawah Auraiya News: महेवा। विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत पुरावली में बुधवार शाम एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि गृहस्वामी कुछ क्षण पहले ही पानी पीने बाहर निकल आए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुरावली निवासी इंसाफ अली ने बताया कि वह शाम को कच्चे मकान के अंदर काम कर रहे थे। पानी पीने बाहर निकले ही थे कि मकान गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। इंसाफ अली ने बताया कि बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। बर्तन, घरेलू सामान, अनाज, भूसा सहित अन्य सामान भी दब गया। बड़ी मुश्किल से आधा सामान ही बाहर निकाला जा सका। यह भी पढ़ें- Auraiya News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल विवेक यादव ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.