इटावा औरैया, अक्टूबर 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर दुर्गा महोत्सव समिति पुरबिया टोला के तत्वाधान में रविवार की रात भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। यात्रा का शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। एक दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियों ने नगर वासियों का मन मोहा। देर रात शोभायात्रा सिद्धपीठ माता कालीवॉह मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई यहां पर माता के चरणों में भव्य नेजा अर्पित किया गया। प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर यह शोभायात्रा निकाली जाती है इस यात्रा का नगर वासियों को काफी इंतजार रहता है। युवाओं के द्वारा यात्रा की कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। केके इंटर कॉलेज से शुरू यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: माता दक्षिणेश्वरी काली के दरबार में सजा फूल बंगला शोभायात्रा का भव्य आयोजन ...