इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। वक्ताओं ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर भी कार्यकर्ताओं को जागरूक किया और मतदाता सूची पर नजर रखने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके सरकार बना रही है। सपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची की जांच करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग सपा समर्थकों के वोट कटवाने का काम करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने भाजपा पर प्रदेशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर गृह, वित्त और राज्यपाल जैस...