इटावा औरैया, जुलाई 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 26 जुलाई को अपने एक दिवसीय दौरे पर इटावा आ रहे हैं उनके द्वारा जहां नुमाइश पंडाल में जनसभा को संबोधित करेंगें वहीं कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। पीडब्ल्यूडी की एक अरब 5 करोड़ 48 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 21 करोड़ 75 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण पर भी होगा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक की 1536.30 लाख की पांच परियोजनाओं जिसमें भोगनीपुर संघावली संपर्क मार्ग से जगसोरा हनुमान मंदिर तक संपर्क मार्ग, एनएच 19 से अड्डा चुन्नीलाल तक संपर्क मार्ग का नवनिर्माण, शहर में नुमाइश चौराहे से 22 ख्वाजा होते हुए दक्षिणी बाइपास तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुद्व रीकरण, देवीपुर से रूरा मार्ग पर आरसीसी की पुलिया का निर्माण, लखना ...