इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी और मंडी समिति की ओर से अलग-अलग कराए जाने वाले सड़क मरम्मत कार्यों के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोनों विभागों की सड़कों के जुड़ने वाले स्थानों पर काम अधूरा छोड़ दिए जाने और आगे की सड़क की मरम्मत नहीं होने से आवागमन प्रभावित है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से अपने हिस्से की मरम्मत कराए जाने के बाद काम बंद कर दिया जाता है, जबकि मंडी समिति की सड़क पर गड्ढे बने रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों विभागों के बीच सड़क की मरम्मत का काम अलग-अलग टेंडर के तहत होने से एक हिस्से की मरम्मत तो हो जाती है, लेकिन दूसरे हिस्से की अनदेखी रह जाती है। सड़क के ज्वा...