इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में लगातार दो दिन से हो रही बारिश का असर मरीजों की संख्या पर दिखाई दिया। बारिश के चलते 14 मरीज ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टर ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं लिखीं। इनमें चार बच्चे खांसी-जुकाम से पीड़ित मिले। पांच महिलाओं ने सिरदर्द और बुखार की शिकायत बताई। इसके अलावा तीन मरीज जोड़ों में दर्द तथा दो मरीज सांस संबंधी बीमारी से परेशान मिले। मरीजों की जांच डॉ. धर्मपाल ने की। जांच के बाद फार्मासिस्ट सुनील कुमार राजपूत ने मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को बारिश से बचाव रखने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने क...