Etawah Auraiya News: पिलर गिरने से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव टिसुआदेव निवासी 60 वर्षीय रामवीर सिंह यादव पुत्र शुगर सिंह यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। 27 जून को अपने मकान पर बने सीमेंट के पिलर को हटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पिलर भरभराकर गिर पड़ा और वह उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज चलने के बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.