इटावा औरैया, सितम्बर 1 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के जिले में कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई । इस बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के कार्यक्रम को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विपिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी मौजूद रहे। यह भी ...