Etawah Auraiya News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल
इटावा औरैया, अक्टूबर 9 -- Etawah Auraiya News: भरथना, संवाददाता। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम उमरसेड़ा स्थित मल्होसी मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को निजी वाहन से सैफई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अखिलेश का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम मल्होसी निवासी महेश कुमार पुत्र बाबूराम अपने गांव के ही अखिलेश पुत्र सरनाम सिंह के साथ बाइक से भरथना बाजार आए थे। बाजार से काम निपटाने के बाद दोनों गुरुवार शाम करीब छह बजे बाइक से अपने गांव मल्होसी लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.