Etawah Auraiya News: पार्टी के दौरान विवाद के बाद 112 पर दी लूट की सूचना, छह गिरफ्तार
इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। क्षेत्र के ग्राम इंगुरी में पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये छीनने की सूचना यूपी-112 पर दी गई। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का सामने आया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार ग्राम इंगुरी निवासी नीलेश पुत्र छोटे लाल ने यूपी-112 पर सूचना दी कि तीन व्यक्तियों ने उसका मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये छीन लिए हैं। सूचना मिलने पर लवेदी पुलिस ने तत्काल जांच की।
जांच में आपसी विवाद का मामला जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि दोनों पक्ष आपस में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद और झगड़ा हो गया। पुलिस पूछताछ के दौरान नीलेश ने दबाव बनाने के उद्देश्य से लूट की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.