इटावा औरैया, अक्टूबर 13 -- इटावा में सात्विक वीणा वादन कार्यक्रम Etawah Auraiya News: इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में स्पीक मकै के तत्वावधान में सात्विक वीणा वादन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में तंत्री सम्राट पं. सलिल विश्व मोहन भट्ट ने वीणा वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। उनके साथ तबले पर संगत पं. हिमांशु महंत ने की। मुख्य अतिथि एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और भारतीय विरासत के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं। भारतीय संस्कृति और संगीत को जीवन में अपनाना चाहिए। पंडित सलिल भट्ट को देश-विदेश में अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके परिचय के अनुसार, उन्हें प्रसार भारती एवं आकाशवाणी द्वारा टॉप ग्रेड कलाकार का दर्जा प्राप्त है। उन्हें प्री-ग्रैमी पुरस्कार ...