Etawah Auraiya News: पात्र लाभार्थियों को ऋण देने में ना करें देरी: जिलाधिकारी
इटावा औरैया, सितम्बर 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को शासन की प्राथमिकता बताते हुए बैंकों को निर्देश दिए कि आवेदनों के निस्तारण में देरी ना करें। आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराया जाए। योजना को औपचारिकता न मानें, जरुतर होने पर बैंक कैंप लगाकर अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ें। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि योजना में ऋण की राशि अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद आवेदन लंबित रहना उचित नहीं है। विभिन्न वेंडरों के माध्यम से भी आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। उन्होने बैंक अधिकारियों से कहा कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें。 यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.