Etawah Auraiya News: पांच दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, मां ने रिश्तेदार पर लगाया आरोप
इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। पांच दिन से लापता युवक का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में पड़ा मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम में मौत का कारण तालाब में डूबने से मौत दर्शाया गया है। नगला मोती निवासी 40 वर्षीय प्रदीप चंद 30 जुलाई की रात घर से यह कहकर निकले थे कि उनका मोबाइल गांव में एक परिचित के पास रह गया है। उसे लेकर लौटने को कहा था। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के गांवों में तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन इकदिल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस भी खोजबीन में जुटी रही। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान प्रदीप चंद के रूप में की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.