इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार कांधनी स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पढ़ाई व्यवस्था देखी और भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पढ़ाई की स्थिति जांचने के लिए उन्होंने बच्चों से पहाड़े सुने। कुछ बच्चों ने तो पहाड़े सुना दिए लेकिन कुछ बच्चे पहाड़े सुनाने में बीच बीच में अटकते रहे। इस पर सीडीओ ने विद्यालय के शिक्षकों से कहा कि पढ़ाई की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस तरह से पढ़ाया जाए की बच्चे समझ सके और पहाड़े सुनाने में अटके नहीं। अन्य विषय भी बेहतर तरीके से पढ़ाएं। सीडीओ ने विद्यालय शिक्षकों से बातचीत की उनसे जाना कि किस तरह से पढ़ाई कराते है। उन्होने कहा कि इस व्यवस्था में और सुधार किए जाने की जरूरत है। समय की शैक्षिक आवश्यकताओं की अनुरूप ही श...