Etawah Auraiya News: पहले ही दिन बारिश ने रोकी अतिक्रमण अभियान की राह
इटावा औरैया, जुलाई 8 -- Etawah Auraiya News: भरथना। बुधवार से प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान पहले दिन बारिश के चलते शुरू न हो सका। पालिका प्रशासन ने व्यापारियों व दुकानदारों को सड़क और नालियों से कब्जे खुद ही हटाने की चेतावनी दी थी। कहा था कि बुधवार से नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर अभियान चलाकर कब्जों हटाए जाएंगे। बुधवार सुबह कई दुकानदार कार्रवाई की आशंका से सतर्क नजर आए, लेकिन तेज बारिश से अभियान शुरू नहीं हो सका। पालिका अफसरों का कहना है कि बारिश थमते ही अभियान शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बारिश के बीच जारी रहा सफाई कार्य, की गई मॉनिटरिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.