इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पसमादा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी व प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद वसीम ने उत्तर प्रदेश जमीअत उर राईन के जिलाध्यक्ष मुहम्मद मुस्तक़ीम राईन को पसमादा मुस्लिम समाज का जिला महामंत्री मनोनीत किया है। इस मौके पर कानपुर राईन समाज के मण्डल अध्यक्ष मुहम्मद हारुन राईन ने नवनियुक्त जिला महामंत्री को दिली मुबारकबाद दी। पसमादा मुस्लिम समाज के जिलाध्यक्ष हाजी फाइमुद्दीन ने संगठन को मजबूत करने की बात कही। मुस्तक़ीम राईन ने कहा कि संगठन में दबे, वंचित, शोषित और पिछड़ों के हक़ की लड़ाई को आगे ले जाने का काम किया जायेगा। महामंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद वसीम का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...