Etawah Auraiya News: पवित्र पक्का तालाब में गंदा पानी जाने पर कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
इटावा औरैया, जुलाई 16 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। नगर पंचायत लखना की सब्जी मंडी स्थित पक्के तालाब में नाली का गंदा पानी छोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेसियों ने ईओ व अध्यक्ष नगर पंचायत लखना को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नालियों का पानी तालाब में जाने से रोकने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। ब्लाक अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने ज्ञापन में कहा गया कि लखना स्थित प्रसिद्ध माँ कालिका देवी मंदिर में प्रदेश के अलावा दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि दर्शन से पहले श्रद्धालु सब्जी मंडी स्थित पक्के तालाब में स्नान और आचमन करते हैं। इसी तालाब के पानी को पवित्र मानकर लोग पूजा करते हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि तालाब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.