इटावा औरैया, अगस्त 30 -- Etawah Auraiya News: इटावा। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल बाजपेई ने कहा है कि जब तक आम लोग पर्यावरण के संरक्षण के लिए पहल नहीं करेगे तब तक हमारे आसपास के वातावरण में परिवर्तन नहीं आएगा। जागरुकता के अभाव में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का परिणाम यह होगा कि आम जन के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा, इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता जरुरी है। सोसायटी फॉर कंजर्वेशन आफ नेचर के तत्वाधान की ओर से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी व आसपास के क्षेत्र में नेचर वॉक किया गया। इसका नेतृत्व सफारी के बायोलाजिस्ट वीएन सिंह, डॉ अत्री गुप्ता, वन्यजीव विशेषा डॉ राजीव चौहान ने किया। राज्य सलाहकार, पंचायतीराज विभाग संजय सिंह चौहान ने कहा कि इस विद्यालय में व्यवस्थित सुंदर वन क्षेत्र को संरक्षित करके रखा ...