इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर में स्थित एक मैरिज होम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को कथा व्यास स्वामी श्याम नारायण महाराज ने परीक्षित जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन लाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और व्यक्ति सदाचार के मार्ग पर आगे बढ़ता है। कथा व्यास ने राजा परीक्षित के जीवन के अंतिम प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि शाप मिलने के बाद राजा परीक्षित ने सांसारिक मोह त्यागकर गंगा तट पर शुकदेव जी से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: श्रीमद्भागवत कथा में राजा परीक्षित के प...