इटावा औरैया, जुलाई 19 -- Etawah Auraiya News: इटावा। समेकित शिक्षा योजना के मेडीकल एसेसमेंट कैंप में परीक्षण कराने वाले बच्चों को मुख्य चिकित्साा अधीक्षक डा. परितोष शुक्ला ने प्रमाण पत्र दिए । इस प्रमाण पत्र से इन दिव्यांग बच्चों को एस्कार्ट व स्टाइपेण्ड का लाभ मिलेगा। समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक अर्चना सिन्हा ने बताया कि इस दिव्यांगता प्रमाण पत्र का प्रयोग अपने बच्चों के साथ कही भी आने-जाने में सरकारी बसों और रेलवे रियायत प्रमाण पत्र बनवाकर रेलवे आदि की यात्रा में कर सकते है। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत स्पेशल एजूकेटर्स के माध्यम से विकास खण्डवार दिव्यांग बच्चों को बुलाकर कैम्प में प्रतिभाग कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बृजेन्द्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी डा. बलराज सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. श्रेशां...