इटावा औरैया, जुलाई 30 -- Etawah Auraiya News: महेवा। एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने गुरुवार को ढका ताल एवं पुरावली में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक स्कूल ढकाताल में प्रधानाध्यापक योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्राथमिक स्कूल पुरावली में प्रधानाध्यापक नीरज राजपूत की मौजूदगी में निरीक्षण किया। विद्यालय में गंदगी तथा शौचालय की दयनीय स्थिति को देखकर एडीओ पंचायत ने नाराजगी जताई व संबंधित ग्राम सचिव तथा प्रधानाध्यापक को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से भी बातचीत कर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्र तक गुणवत्ता के साथ पहुँचना चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं...