Etawah Auraiya News: परिवार गया खेत पर, बदमाशों ने ताले तोड़कर उड़ाया माल
इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। बरालोकपुर में दिनदहाड़े चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़कर छह लाख रुपए से अधिक के गहने व नगदी पार कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गांव के रहने वाले किशोर शाक्य अपना नया मकान बरालोकपुर पेट्रोल पंप के पास बनवाकर परिवार संग रहते हैं। पति पत्नी मंगलवार की दोपहर में खेत पर काम करने चले गए। तभी चोरों ने मकान को सूना पाकर उसके मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर गहने आदि पार कर लिए। शाम को पति पत्नी घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर अंदर गए। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे 50 हजार रुपए नगद व छह लाख कीमत के गहने गायब थे। उन्होंने घटना की जानकारी चौबिया पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की तलाश में जुट गई है। थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.