इटावा औरैया, सितम्बर 22 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के नगला इंच्छा गांव में सोमवार रात चोर एक घर में घुसकर मोबाइल फोन, नकदी, सोने की चेन समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सुबह जागने पर सामान बिखरा मिलने से चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी दिलीप यादव ने बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। सुबह आंख खुलने पर घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्से खुले हुए थे। शुरुआत में उन्होंने समझा कि घर में पाली गई बकरियों के कारण सामान अस्त-व्यस्त हुआ होगा। बाद में सामान की जांच की तो मोबाइल फोन, करीब 10 हजार रुपये नकद, सोने की चेन समेत अन्य सामान गायब मिला।दिलीप यादव के अनुसार,...