इटावा औरैया, नवम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एक युवक अपनी पत्नी से परेशान होकर रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलिंग पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा बुझाकर उसको नीचे उतारा। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज निवासी अब्दुल असीम मंगलवार को रेलिंग पर चढ़ गया और कूदने का प्रयास करने लगा। ये देखकर लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और उसको समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद वह नीचे उतरा। आंबेडकर चौराहा के पास रामनगर रेलवे ओवरब्रिज पर सीढ़ियों से चढ़कर पुल और लोहे के ग्रिल के बीचों-बीच खड़े होकर रेलवे लाइन पर कूदने की धमकी देने वाले युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी फोन पर अक्सर दूसरों से बात करती है, इसी को लेकर विवाद होता है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बतायाा कि पति पत्नी...