इटावा औरैया, जुलाई 22 -- Etawah Auraiya News: भरथना। क्षेत्र के ग्राम तुरैया निवासी सोनू कुमार ने पत्नी पर घर से जेवरात और 25 हजार रुपये लेकर चले जाने का आरोप लगाते हुए थाना भरथना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था, जिसको लेकर उसकी मां राजेश्वरी देवी ने 21 जुलाई को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि पत्नी को समझाने के बाद भी वह घर पहुंचकर विवाद करने लगी और घर में लगे बल्ब आदि तोड़ दिए तथा परिवार के लोगों के साथ गाली-गलौज की। पति सोनू कुमार के अनुसार, 22 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे परिवार के लोग खेतों पर गए हुए थे। इसी दौरान उसकी पत्नी कथित रूप से घर में रखे जेवरात और 25 हजार रुपये नकद लेकर चली गई। आरोप है कि वह अपने दोनों छोटे बच्चों को घर में...