इटावा औरैया, सितम्बर 27 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। पत्नी को ससुराल से लेकर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। जबकि पत्नी घायल हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चौबिया के शादीपुर गांव के रहने वाले 35 साल के जाविद अली शनिवार शाम अपनी पत्नी को इटावा के कुनैरा स्थित ससुराल से वापस लेकर लौट रहे थे। बाइक बारिश के बीच जैसे ही बसरेहर बाईपास पर गांव अकबरपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक असंतुलित हो जाने से फिसल गई। इससे पति पत्नी गंभीर घायल हो गए। पति की हालत चिंताजनक होने पर सीएचसी बसरेहर से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर भाई शमीम ने बताया कि जाविद की पत्नी व दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पोस...