इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापरा ताल के पास मंगलवार की दोपहर कार के अंदर एक व्यक्ति अचेत पड़ा था ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना डायल 112नंबर पुलिस को दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ग्रामीणो ने कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से इलाज के लिए पं रामाधीन शर्मा 50शैया अस्पताल लेकर पहुँचे। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन मलिक पहुँचे। लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरा निवासी ग्रामीण अजय कुमार व विजय बहादुर ने बताया कि गांव के पास मंगलवार की दोपहर एक कार सड़क पर काफी देर से खड़ी हुई थी गाँव के लोग कार के पास पहुंचे तो कार के अंदर झांककर देखा और कार अंदर से लाॅक थी। कार के अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा हुआ था। ग्रामीणो की सूचना पर पु...